फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: यात्रियों को जाम की समस्या से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-उधमपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधूरा निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ने काम शुरू कर दिया है। हाईवे अथारिटी ने इसका निर्माण अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले पूरा करना है, ताकि इस बार अमरनाथ यात्रियों को उधमपुर तक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथारिटी ने 2015 में जम्मू-उधमपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की बात कहकर नगरोटा में टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया था। जबकि अब भी छह के करीब ऐसे स्थान हैं, जहां फोरलेन बनना बाकी है।

इनमें तीन स्थान उधमपुर में और तीन स्थान जम्मू के झज्झर कोटली में हैं। इन स्थानों पर दिन रात कंपनी काम कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

पूरे देश में जम्मू-उधमपुर फोरलेन राजमार्ग की अलग पहचान

उधमपुर के फ्लाटा में एक किलोमीटर से ज्यादा फोरलेन बन रहा है, जबकि मंथल के नजदीक करीब आधा किलोमीटर का फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है।

झज्झर कोटली में 200 मीटर के करीब बनाया जा रहा है। नेशनल हाईवे अथारिटी अमरनाथ यात्रा से पहले इस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

2015 में अमरनाथ यात्रा में जम्मू-उधमपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था। विशेष तौर पर नंदनी में तैयार आठ टनल। टनलों में वाहनों को रोक कर यात्रियों ने फोटोग्राफी का आनंद उठाया था। अमरनाथ यात्रा के बाद पूरे देश में जम्मू-उधमपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें