फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सामान भूल गए तो वेबसाइट पर जाकर खोजें, अपलोड हो रही सामान की लिस्ट

Sat, 18 Feb 2023 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ऋषि ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे से प्रतिदिन दस हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं। सुरक्षा जांच व अन्य जगहों पर कई यात्री अपना कीमती सामान भूल जाते हैं। मिलने पर उसे वापस ले सकते हैं। 
विज्ञापन
srinagar airport - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ रोजाना श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर वह कभी भी श्रीनगर एयरपोर्ट पर अपनी कीमती चीज भूल जाते हैं या फिर वह खो जाती है तो उन्हें अब उसे ढूंढने में आसानी होगी।

विज्ञापन


अपनी चीज़ पर दावा जताने के लिए वह श्रीनगर एयरपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ऋषि ने दी। श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ऋषि ने कहा, हमारे हवाई अड्डे से प्रतिदिन दस हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।

सुरक्षा परिदृश्य की अति संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए हम कई स्थानों पर सामान और व्यक्तिगत तलाशी के लिए सुरक्षा जांच करते हैं। दुर्भाग्य से इस तरह की सुरक्षा जांच के दौरान कई यात्री अपना कीमती सामान वापस लेना भूल जाते हैं और उन्हें एक्स-रे मशीन पर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई यात्री अपना कीमती सामान वहीं छोड़ जाते हैं और इसका अहसास उन्हें घर पहुंचने के बाद ही होता है। कुलदीप सिंह ने कहा कि हम ऐसी सभी वस्तुओं का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यात्री अपनी खोई हुई मूल्यवान वस्तु को खोजने और उसका दावा करने के लिए कृपया हमारी वेबसाइट https://www.aai.aero/en/airports/lost-found/srinagar/item-list) पर जाएं। एयरपोर्ट निदेशक की तरफ से दी गई जानकारी की लोगों ने सराहना की है।

उनका कहना है कि उनके पदभार संभालने के बाद से श्रीनगर एयरपोर्ट का ट्विटर हैंडल काफी सक्रिय हुआ है। अब यात्रियों को उड़ानों की रियल-टाइम जानकारी प्रदान की जाती है। एक स्थानीय राकिब ज़हूर ने ट्विटर पर लिखा, मैंने आपसे ज्यादा गतिशील और समर्पित श्रीनगर एयरपोर्ट निदेशक नहीं देखा है।

ड्रॉप गेट पर एक्स-रे बढ़ाना, टर्मिनल बिल्डिंग के गेट बढ़ाना, टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार, बेहतर लाउंज, बेहतर आउटलेट और बैठने की सुविधा आदि। इस बीच एक अन्य स्थानीय तंजीत कौर ने कहा कि हाल ही में वह 11 फरवरी को जम्मू से श्रीनगर की यात्रा कर रही थी।

सुबह के समय श्रीनगर में शुरू हुई बर्फ़बारी के चलते कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि विजिबिलिटी से लेकर उड़ानों की रियल टाइम जानकारी श्रीनगर एयरपोर्ट के ट्विटर हैंडल पर दी जा रही थी जिससे उन्हें काफी लाभ हुआ।

तंजीत ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के होने से आम जनता को लाभ पहुंचता है। इस बीच एयरपोर्ट निदेशक कुलदीप सिंह ऋषि ने कहा कि जब कभी भी मौसम बिगड़ने या किसी अन्य कारण से पैसेंजर फ्लो बढ़ता है तो टर्मिनल की क्षमता काम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, हमारी पीक ऑवर पैसेंजर (पीएचपी) कैपेसिटी 950 है। यानी 450 आने वाले और 500 जाने वाले यात्री। मौसम में थोड़ी सी गड़बड़ी के परिणामस्वरूप कई उड़ानों में देरी होने से टर्मिनल में भीड़ होती है।

हम अपनी टर्मिनल क्षमता को बढ़ाकर 3000 पीएचपी करने की योजना बना रहे हैं ताकि यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचा जा सके। बता दें कि औसतन श्रीनगर एयरपोर्ट से 60 से अधिक उड़ानों में करीब 12 हज़ार से अधिक यात्री रोज़ाना अपनी यात्रा को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें