अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में सजावट की जा रही है। कस्बे के द्वापर युग के श्री कामेश्वर महादेव मंदिर, श्रीराम आश्रम पूली वाले मंदिर, जियो पोता घाट मंदिर, सुमाह देवता मंदिर केरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान भंडारा और सुरक्षा व्यवस्था भी की पुख्ता की गई है।
कामेश्वर मंदिर के महंत रामेश्वर दास की अगुवाई में होने वाले कार्यक्रम में मंदिर में तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें इस पर्व पर मेले का आयोजन किया जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। महंत रामेश्वर दास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर द्वापर युग के मंदिर में तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से शिवलिंग जलधारा की जा सकती है। 20 फरवरी को भागवत कथा संपन्न होगी, इसी दिन पूणाहुति, भजन संध्या और भंडारा किया जाएगा।