फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को रिझाने के लिए अब फेसबुक का सहारा

Mon, 17 Nov 2014 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने ई प्रचार पर जोर देना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण इलाके, युवा वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लिया जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने एकाउंट बना लिए हैं, यहां तक कि अपने विधानसभा क्षेत्र का भी एकाउंट बना लिया है।
विज्ञापन


जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में जम्मू पश्चिम, जम्मू पूर्व, गांधी नगर, नगरोटा, आरएस पुरा, बिश्नाह, रायपुर दोमाना, मढ़, अखनूर, ज्यौड़ियां, छंब में चुनाव लड़ रहे सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नाम से फेसबुक एकाउंट बना लिए हैं। सांबा, विजयपुर, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी, आदि विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अपने फेसबुक एकाउंट बना लिए हैं। ताकि अपना चुनाव प्रचार कर सकें। ई प्रचार पर चुनाव आयोग और आचार संहिता सेल इस पर निरंतर नजर रख रहा है।

आईटी प्रोफेशनल नियुक्त

प्रत्याशियों ने अपने एकाउंट हैंडल करने के लिए बाकायदा आईटी प्रोफेशनल युवाओं को नियुक्त किया है। जिनको अच्छा-खासा वेतन लगाया गया है। सिर्फ चुनाव तक यह नेताओं का एकाउंट हैंडल करेंगे। राजनीतिक दलों ने फेसबुक और अन्य सोशल साइट को प्रचार के लिए कितना महत्वपूर्ण समझा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा ने करीब 20 लोगों के स्टाफ वाला आईटी दूरसंचार केंद्र तक बना दिया।
विज्ञापन


व्हॉटसएस ग्रुप भी बनाए

लोगों से जुड़ने के लिए दलों और प्रत्याशियों के नाम से व्हॉटसएप ग्रुप बनाए हैं। इसमें लोगों को जोड़ कर नेताओं के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें प्रत्याशी अपना प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

पहली बार हो रहा ई प्रचार

पिछले विधानसभा चुनाव में सोशल साइट का इतना क्रेज नहीं था। लोकसभा चुनाव में मोदी ने जिस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया, उससे प्रेरित होकर सभी दल अब इस राह पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें