पाकिस्तान की सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर के गांव अरनिया में आए दिन पाकिस्तान की तरफ से होने वाली गोलीबारी ने पार्थ सैनी में सेना ज्वाइन करने का जज्बा भरा।
आए दिन मोर्टार गिरने और फायरिंग होने से गांव वालों का जीना दूभर है। पिता बीएसएनएल में अधिकारी हैं। इसलिए पार्थ का परिवार जम्मू में आ बसा।
उनके बचपन का सपना शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होने पर पूरा हो गया। उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट का रैंक मिला है।