फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक विद्यार्थियों का हुआ यज्ञोपवीत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। भगवान परशुराम की जयंती पर जंडियाल में डोगरा ग्रामीण ब्राह्मण सभा की ओर से एक विशाल ब्राह्मण सम्मेलन हुआ। इसका आयोजन सभा के चेयरमैन पंडित पुरुषोत्तम शर्मा और अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया था। कार्यक्रम में आयोजित हवन के दौरान सौ से अधिक विद्यार्थियों का यज्ञोपवीत करवाया गया।
विज्ञापन

पंडित सुरेश शास्त्री ने सभा को भगवान परशुराम के इतिहास के बारे में बताया। विजय पराशर महाराज ने प्रवचनों से ब्राह्मण के दायित्वों के बारे में जानकारी दी। सभा के अध्यक्ष ने समुदाय से महान गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके साथ ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। सरकार से महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा करने की मांग की। कार्यक्रम में संत समाज, सरपंचों सहित अन्य लोगों को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, कृष्ण लाल, महासचिव भगवान दास, नीलकंठ शर्मा, विशाल शर्मा, रमेश शर्मा, सरपंच अंजलि शर्मा, सरपंच शाम लाल शर्मा, सरपंच नीलम शर्मा, डीएसपी महेश शर्मा, एईई देस राज शर्मा और प्रो. विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें