फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडल से राया सुचानी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

Sun, 23 Nov 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व सरपंच अनिल  शर्मा स्रोत संवाद
विज्ञापन
पुरमंडल। मंडल से राय सुचानी विजयपुर और सांबा को जोड़ने वाली अधूरी पड़ी 45 साल पुरानी सड़क को बनाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश गंगा का आभार जताया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस सड़क के पूरा न होने के कारण लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा। स्कूल जाने वाले छात्र, रोजमर्रा के यात्री, मरीज, किसान और व्यापारियों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, पूर्व सरपंच पूर्ण चंद, पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, पूर्व सरपंच सपना सपोलिया, गोपाल चंद, बामदेव शर्मा, गोविंद राम शर्मा, हेम राज, आशु शर्मा, पूरी राम और भरत सिंह ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए सुविधाजनक होगी और इसके बनने से सालों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य जल्द शुरू होकर समय पर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें