फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 26 से छह दिवसीय दौरे पर आएगी गृह मामलों पर संसदीय स्थायी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार ने समिति के साथ बेहतर समन्वय बनाने के लिए 25 अधिकारियों को तैनात किया हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गृह मामलों पर संसदीय स्थायी समिति छह दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर आ रही है। यह दौरा 26 अप्रैल से एक मई तक होगा। इसमें समिति सदस्य प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आतंक पीड़ित परिवारों के साथ भी मुलाकात कर सकती है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने समिति के साथ बेहतर समन्वय बनाने के लिए 25 अधिकारियों को तैनाती किया हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी एक आदेश में विभिन्न विभागों और रैंकों से नियुक्त अधिकारियों को समिति के सदस्यों के साथ समन्वय और सहायता का कार्य सौंपा गया है। जम्मू और कश्मीर संभाग में यह अधिकारी समिति के साथ रहेंगे। इन अधिकारियों अभिषेक अबरोल (अतिरिक्त सचिव, स्कूल शिक्षा), हरपाल सिंह, रचना शर्मा (सूचना प्रौद्योगिकी), शीतल पंडिता (ग्रामीण विकास) मनीषा (स्कूल शिक्षा निदेशालय) जम्मू संभाग के लिए तैनात किया है। इस बीच ओवैस मुश्ताक (स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा), नुजहत खुर्शीद (पर्यटन) अता-उल मुनीम टाक, शबनम रशीद (राज्य कर), रईस अहमद भट, शुर्जील अली नाइकू, मीर जाहिदा (आईएमपीए और आरडी), नजवान नाज़की (एफसीएस और सीए), सुहैल उल इस्लाम (एसएमसी सचिव), सरताज हुसैन (एस्टेट्स), मंतशा बिनती रशीद (ग्रामीण स्वच्छता), एजाज अहमद शाह, बशीर अहमद लोन (जीएम डीआईसी कुलगाम), नासिर महमूद खान (पर्यटन) और सैयद नदीम इकबाल अंद्राबी (उद्योग और वाणिज्य) को कश्मीर संभाग में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में उपरोक्त अधिकारियों को 23 अ्रप्रैल को जम्मू व कश्मीर के संभागीय आयुक्त को रिपोर्ट करने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें