फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग नहीं होने से आए दिन लगता है जाम

विज्ञापन
पौनी के बाजार में लगा हुआ जाम। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
पौनी। कस्बे में पार्किंग के साथ ही बस अड्डा नही होने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहन बाजार में ही खड़े करने पड़ते हैं। इस कारण आए दिन बाजार में जाम लगा रहता है। प्रशासन की तरफ से आए दिन कार्रवाई करने के बावजूद भी जाम की स्थिति से निपटने के उपाय नहीं सुझाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर तक बाजार है जिसमें सभी प्रकार की प्रमुख दुकानें भी हैं। जहां से रियासी के साथ ही भांवला रनसू शिवखोड़ी त्रियाठ जाने वाले वाहनों की भी आवाजाही होती है। बस अड्डा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहन बाजार में ही इधर-उधर खड़े करने पड़ते हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले वाहन भी बाजार में खड़े होते हैं। शिवखोड़ी आने जाने वाले यात्री वाहनों में सवार यात्रियों को जरूरी सामान लेने के लिए अपने वाहन को बाजार में ही रोकना पड़ता है। कई बार जगह नहीं मिलने के कारण वाहन रोक नहीं पाते हैं जिसके कारण कस्बे के व्यापार पर भी काफी असर पड़ता है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण दुकानदारों को भी परेशानी से झेलनी पड़ती है। जाम लगने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें