फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अधूरी पार्किंग बनी लावारिस मवेशियों का आश्रय

Mon, 09 Jun 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी के वार्ड चार में बनाई जाने वाली पार्किंग का काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
- रियासी शहर के शास्त्री नगर में बन रही पांच मंजिला पार्किंग का काम अधर में लटका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। वाहनों को रखने के लिए नगर के वार्ड चार शास्त्री नगर में बनाई जा रही पांच मंजिला पार्किंग का काम अधर में लटक गया है। इस कारण यह परिसर लावारिस मवेशियों का आश्रय बन गया है।
पांच मंजिला पार्किंग को पांच वर्ष में बना कर तैयार किया जाना था, जिस पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आना था। इसके लिए नगर परिषद के बने हुए सामुदायिक सभागार को तोड़कर पार्किंग का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

बेसमेंट बनाने के बाद नीचे का एक हिस्सा बनाकर तैयार भी किया गया। इस कार्य पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए। उसके बाद ऊपर की मंजिल को बनाने के लिए काम शुरू किया जाना था लेकिन भुगतान के अभाव में पिछले एक वर्ष से भी ज्यादा समय से पार्किंग बनाने का काम बंद है।
इस कारण स्थानीय लोग अधूरी बनाई गई इमारत के नीचे लोग अपने वाहन खड़े करने लगे हैं। इसी पार्किंग का एक हिस्सा लावारिस मवेशियों के लिए भी आश्रय स्थल बन गया है। इस कारण वहां गंदगी बढ़ रही है। इनके हमले का भी खतरा है।

सार्वजनिक निधि की बर्बादी
पार्किंग की जगह पर पहले सामुदायिक सभागार था। उसमें लोगों के घरों में होने वाले छोटे कार्यक्रम होते रहते थे। पहले सभागार को तोड़कर सार्वजनिक निधि का दुरुपयोग किया गया। पार्किंग का काम शुरू होने से पहले एक दीवार और गेट को भी तोड़ा गया, जिसे निर्माण कार्य के कुछ महीने पहले ही 14 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया था। उसके बाद अब पार्किंग का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। सार्वजनिक निधि की बर्बादी अब भी जारी है।
- बिशन मगोत्रा, स्थानीय निवासी
प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी
चेयरमैन रहते मैंने पार्किंग बनाने का काम शुरू करवाया था। पहले पांच करोड़ रुपये और उसके बाद तीन करोड़ समेत कुल आठ रुपये की लागत से पार्किंग का एक तल बनाया गया। मेरा कार्यकाल पूरा होने के बाद अब विकास कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की है। पार्किंग के लिए जरूरी संसाधन स्थानीय निकाय प्रशासन की तरफ से भी जारी किया जाना चाहिए ताकि लोगों को पार्किंग सुविधा जल्द मिल सके।
विज्ञापन

- सुदेश पुरी, पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद

लोकल बॉडीज विभाग से पार्किंग बनाने के लिए फंड जारी नहीं हुआ है। जो भी काम बचा है या निर्माण बंद है उसके लिए परिषद जल्द ही अपनी तरफ से टेंडर जारी करेगी ताकि अधूरा पड़ा काम पूरा करवाया जा सके।

-सुरेश सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें