फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: व्यवस्था की कमजोर जड़ें... 45 साल पुराने लिंक रोड बाजार में वाहन सड़कों पर खड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- 800 दुकानें, जिला अस्पताल समेत स्कूल, तहसील और अन्य कार्यालय होने से रोजाना आते हैं हजारों लोग
विज्ञापन


- पार्किंग के लिए कई बार गुहार लगा चुके कारोबारी

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। प्रशासनिक व्यवस्था की जड़ें इतनी कमजोर हैं कि लोगों को सड़कों पर वाहन खड़े करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पार्किंग के अभाव में सबसे बड़े और 45 साल पुराने लिंक रोड बाजार में बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण एक तो राहगीरों को निकलने का रास्ता नहीं बचता तो वहीं वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। समस्या तब बढ़ जाती है, जब स्कूली वाहन जाम में फंस जाते हैं। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है।

करीब 800 से 900 दुकानों वाले और जिला अस्पताल, पुलिस थाना, सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, जलशक्ति-बिजली विभाग के सब डिविजन, तहसील कार्यालय सहित कई कार्यालयों वाले इस बाजार में रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी व काम के लिए वाहनों में पहुंचते हैं। सड़क पर वाहन खड़े करने से पुलिस चालान काट देती है। बावजूद इसके बाजार में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन दिन भर सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। पार्किंग के लिए कई बार स्थानीय व्यापारी और लोग प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। लोगों के अनुसार, प्रशासन नवरात्र और त्योहारी सीजन के चलते कस्बे में खाली जगहों पर वाहन पार्किंग का प्रबंध करे।
विज्ञापन


कस्बे में वाहन पार्किंग की बड़ी समस्या है। प्रशासन को इसका समाधान करना चाहिए। बाजार में पहले से ही दुकानदारों के वाहन खड़े रहते हैं। ग्राहक भी वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे लगा देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है और आम लोग परेशान होते हैं। सुंब मार्ग पर बिजली विभाग की जमीन खाली पड़ी है, जिस पर पार्किंग बनाई जा सकती है।
संदीप सिंह, निवासी सांबा

प्रशासन को चाहिए कि छोटे वाहनों के लिए अलग से पार्किंग बनाई जाए। कार आदि के लिए अलग से स्थान चिह्नित हों। कस्बे में कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर वाहन पार्क किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए। हाईवे से स्टे पावर स्टेशन के पास जमीन खाली पड़ी है।
रिशु, निवासी सांबा


कस्बे के पुराने बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए किले के आसपास पार्किंग बनाई जा सकती है। यहां पर खाली जगह भी है। कोटली मंडी के पास नगर परिषद की जमीन है, छोटे वाहन खड़े करने के लिए यह पर्याप्त जगह है। इससे बाजारों में पार्किंग की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

- प्रवीन, निवासी सांबा
-
कस्बे में खरीदारी के लिए जाते हैं तो वाहन पार्क करने की दिक्कत रहती है। कई बार पुलिसकर्मी वाहन खड़ा नहीं करने देते। मुख्य चौक के पास नगर परिषद की भूमि है। यदि यहां पार्किंग बनाई जाए तो बॉर्डर क्षेत्र से आने वाले लोग अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


-भारतेंदु शर्मा, निवासी राजपुरा
-
कस्बे में पार्किंग समस्या के समाधान के लिए एआरटीओ, नगर परिषद के ईओ और पुलिस के संयुक्त प्रयास से वाहनों को खड़ा करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। कस्बे के बाजारों में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। चालकों और आम लोगों को आ रही समस्या जल्द दूर होगी।
- शब्बीर मलिक, तहसीलदार सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें