फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दियानी में कार पलटने से पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार में सवार थे 7 लोग, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियानी में कार पलटने पर पांच लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कार सवार अमृतसर से जम्मू की तरफ आ रहे थे। दियान में पहुंचने पर चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में दो बच्चों सहित 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल पुहंचाया। घायलों की पहचान बलजीत सिंह (27) पुत्र धर्मपाल सिंह, किरपाल कौर (62) पत्नी सरवण सिंह, अमरजीत कौर (29) पत्नी परमजीत सिंह, रंजीत कौर पत्नी बलजीत सिंह, परमजीत सिह पुत्र सरवण सिंह सभी निवासी आरएसपुरा (जम्मू) के रूप में हुई है। हादसे में घायलों को मामूली चोटें आई हैं। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें