फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नही मिल रहा पार्क का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। एक तरफ जहां नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कस्बे में बड़े-बड़े विकास के दावे किए जाते हैं। वहीं नगर पालिका से मात्र 55 मीटर की दूरी पर लोगों के लिए बनाया गया पार्क विकास के इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से बनाए गए इस पार्क में लोगों की सैर और बच्चों के लिए झूले व अन्य खेलकूद की सुविधाएं लगाई गई थीं, मगर पार्क में उगी घास से पार्क की खस्ता हालत होने के चलते आज सब कुछ बेकार नजर आ रहा है। पार्क में उगी झाड़ियों व बड़ी-बड़ी घास लोगों के लिए सुबह शाम की सैर में मुसीबत बढ़ा रही है। इन सबके पीछे मुख्य कारण विभाग द्वारा पार्क का सही तरह से रखरखाव न करना है।
अगर नगर पालिका पार्क की सफाई को लेकर लाखो रुपये खर्च कर इस पार्क का सही रखरखाव करती तो यहां लाखों रुपये का लगाया गया समान बच्चों के खेलने के काम आ सकता था।
विज्ञापन

------
कार्यालय के दो लोग पॉजिटिव हुए थे। साथ में कोविड की वजह से बाजारों में सैनेटाइजेशन व अन्य काम में व्यस्त थे, जिसकी वजह से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा सका है। इसकी सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, अध्यक्ष, नगर पालिका, अरनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें