अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले के सभी स्कूलों में वीरवार को पैरेंटस-टीचर मीट हुई। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले में पहली बार दसवीं से 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाई थीं। इनमें अभिभावकों को बच्चों की परफाॅर्मेंस और विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया।
यह मीट 22 नवंबर तक चलेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू अजीत शर्मा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में मीट में भाग लिया। राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रिहाड़ी, रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल परेड, सतवारी, नवावाद, सुंजवां सहित अन्य स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, स्कूल से मिलने वाले पाठ पूरे करने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए कहा।