फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरवाल में पेयजल परियोजना का काम शुरू कराया

विज्ञापन
नरवाल पंचायत घर मेें पेयजल परियोजना का शुभारंभ करते विधायक विक्रम रंधावा। श्रोत पार्टी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल के पंचायत घर में विधायक विक्रम रंधावा ने वीरवार को पेयजल परियोजना का काम शुरू करवाया। इस पर 1.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रंधावा ने कहा कि परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। काफी समय से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। इसके निस्तारण के लिए परियोजना का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। विधायक ने कहा कि स्वच्छ जल की आपूर्ति कराना उनकी प्राथमिकता है। परियोजना से आसपास की बस्तियों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें