जम्मू। विभिन्न सरकारी एवं निजी कॉलेजों में 10वीं आधारित पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। कोई भी आपत्ति पांच जून को शाम चार बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। अभ्यर्थी को दस्तावेज सबूत संलग्न करना होगा।
तदर्थ (एडहॉक) चयन सूची जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम की वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक आपत्तियां ईमेल आईडी helpdeskjakbopeegmail.com पर भेज सकते हैं। सही आपत्ति मिलने पर संशोधित सूची जारी की जाएगी। ऐसा न होने पर सूची को अंतिम माना जाएगा। फाइनल सूची में चयनित अभ्यर्थी छह से नौ जून तक निर्धारित कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए उन्हें दस्तावेज लाने होंगे।
यह दस्तावेज पेश करने होंगे...
जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल सर्टिफिकेट। लद्दाख के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित अथॉरिटी की ओर से जारी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र ही मूल निवास प्रमाण पत्र माना जाएगा।
अभ्यर्थियों का 10वीं का प्रमाण पत्र।
जन्म तिथि का प्रमाण पत्र।
आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र, अगर लागू हो।