शहीद के बेटे को राष्ट्रीय ध्वज सौंपते कर्नल अनिल कुमार
परगवाल। सेना की आर्म्ड कोर की 4 हॉर्स रजिमेंट में तैनात परगवाल के गांव भलवाल मोलू निवासी एनवी/आरआईएस दीपक सिंह, (43) रविवार को जम्मू के (वीरपुर) बाड़ी ब्राह्मण में सैन्य अभ्यास के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। सोमवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
गांव के लोगों ने कहा कि उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहीद का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया।
शहीद के बेटे को राष्ट्रीय ध्वज सौंपते कर्नल अनिल कुमार