परगवाल में गेहूं की विजाई करता किसान
- फोटो : शारिक साटा
परगवाल। परगवाल के किसानों ने डीएपी खाद के साथ गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से इफको डीएपी का इंतजार कर रहे थे मगर खाद की आपूर्ति लगातार बाधित रही।
किसानों ने बताया कि यदि वे और देरी करते तो गेहूं की बिजाई का उपयुक्त समय निकल जाता। इससे पैदावार पर सीधा असर पड़ता है। दूसरा मौसम का कोई भरोसा नहीं, इसी कारण उन्होंने मजबूरी में अन्य कंपनियों की डीएपी खरीदी और खेतों में बिजाई शुरू कर दी। किसान सुभाष सिंह, रमेश सिंह और दलीप सिंह का कहना है कि वे हर साल इफको खाद पर अधिक भरोसा करते हैं लेकिन इस बार इंतजार इतना लंबा हो गया कि अब इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में खाद की किल्लत न हो। संवाद