फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी में डाॅक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों में झड़प, एक घंटा इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-आक्रोशित पैरामेडिकल स्टाफ ने की एक घंटा हड़ताल, प्रदर्शन के साथ नारेबाजी
विज्ञापन

-आर्थो के डाक्टरों पर स्टाफ नर्स से अभद्र व्यवहार और चिकित्सा कर्मी से मारपीट का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी की इमरजेंसी में डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों में झड़प के बाद उचित कार्रवाई न होने के विरोध में मंगलवार की दोपहर को पैरा मेडिकल स्टाफ ने एक घंटा हड़ताल की। इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन करते हुए पैरा मेडिकल कर्मियों ने दोषी डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पैरा मेडिकल स्टाफ के हड़ताल पर रहने से इमरजेंसी में लगभग एक घंटे तक चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं। जीएमसी प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे।
मामले के अनुसार विगत शनिवार की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच जीएमसी की इमरजेंसी के रूम 4 (आईसीयू) में एक तीमारदार अपने मरीज को लेकर काफी परेशान था। वह बार बार चिकित्सा स्टाफ से उसके इलाज के लिए जोर दे रहा था। जब स्टाफ ने उसकी फाइल देखी तो उस पर डाॅक्टर द्वारा कोई नोट नहीं लिखा गया था, जिस पर स्टाफ ने उसे कोई दवा देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि जब स्टाफ नर्स मधु और चिकित्सा कर्मी आरिफ मरीज की फाइल लेकर डाॅक्टर रूम में गए और सारी बात बताई तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद दोनों चिकित्सा कर्मी वापस आ गए। आरोप है कि आर्थो विभाग के तृतीय वर्ष के एक पीजी डाॅक्टर ने स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिस पर आरिफ ने आपत्ति जताई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद रेजीडेंट डाॅक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के प्रधान कुछ डाक्टरों के साथ आए और आरिफ को प्लास्टर रूम में ले गए। यहां उससे मारपीट की गई और धमकाया गया। घटना का पता चलने पर प्लास्टर रूम के बाहर चिकित्सा कर्मी पहुंच गए और आरिफ को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कर्मियों का आरोप है कि अनुशासन समिति की रिपोर्ट में डाॅक्टर ने मधु से माफी मांगी है,लेकिन अब पीड़ित आरिफ को डाॅक्टर से माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है, यह कहां का इंसाफ है। उनका आरोप है कि समिति ने घटना की कोई सीसीटीवी फुटेज, सबूत नहीं देखे। हड़ताल में शामिल स्टाफ नर्स मधु ने भी आपबीती सुनाई। इसके बाद पैरा मेडिकल कर्मियों को प्रिंसिपल कार्यालय में बुलाया गया, यहां उचित कार्रवाई के आश्वासन पर स्टाफ काम पर लौट आया।
रिपोर्ट पर असंतोष जताते हैं तो दूसरी समिति बनाएंगे : प्रिंसिपल
जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गत शनिवार ही उन्हें इमरजेंसी में डाॅक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मियों की झड़प के बारे में जानकारी दी गई थी। इस मामले को अनुशासन समिति के पास भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट 1-2 दिन में मिल जाएगी। उन्होंने रिपोर्ट मिलने की बात को खारिज करते हुए कहा कि अभी मुझे रिपोर्ट नहीं मिली है और पैरा मेडिकल स्टाफ ने हड़ताल कर दी थी। हालांकि उन्हें समझाया गया है और आश्वासन दिया है कि अगर वे अनुशासनिक समिति की रिपोर्ट पर असंतोष जताते हैं तो अलग से एक स्वतंत्र समिति बनाई जाएगी, जिसमें पैरा मेडिकल और डाॅक्टर दोनों पक्षों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उनका दावा है कि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहीं।
विज्ञापन

आरडीए ने चिकित्सा कर्मी से मारपीट को नकारा
आरडीए के एक मुख्य पदाधिकारी ने नाम न छापने पर बताया कि गत शनिवार को इमरजेंसी में किसी भी डाॅक्टर द्वारा चिकित्सा कर्मी आरिफ से मारपीट नहीं की गई, बल्कि उसे समझाया गया था। मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण कई बार मरीज की फाइल पर कुछ छोटी चीजें रह जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें