फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत सामग्री वितरण में जम्मू से भेदभाव: मनकोटिया

Tue, 23 Sep 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत सामग्री वितरण में जम्मू संभाग से पैंथर्स पार्टी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। मंगलवार को पैंथर्स विधायक मनकोटिया ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिये सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने में भेदभाव के रवैये को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीर संभाग की तरह जम्मू संभाग के लोग भी बाढ़ और बारिश के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण लोगों के घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहाड़ी और आसपास क्षेत्रों के लोगों के पास न रहने के लिए घर हैं और न खाने को कुछ है। मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भेजे जा रही राहत सामग्री और अन्य सामान जम्मू संभाग के लोगों के बीच भी बांटने के लिए राज्य सरकार भेदभाव का हथकंडा अपना रही है जो बेहद ही गलत है।

उन्होंने कहा कि पंचैरी ब्लाक में भूस्खलन के कारण बुरी तरह से तबाह हुए गांव में अब तक मलबे से लोगों की लाशें नहीं निकाली जा सकीं। उन्होंने कहा राज्य सरकार के पास क्या पर्याप्त साधन और मशीनें नहीं हैं कि मलबे के ढेर को हटाकर दबे शवों को बाहर निकाला जा सके। विधायक ने कहा कि वह राज्य सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि वह दोनों संभागों में बराबरी के साथ राहत सामग्री बांटें और राहत कार्य करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई भी पर्याप्त कदम नहीं उठाती है तो वह 27 सितंबर से गवर्नर हाउस के बाहर अनशन पर बैठेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिंद्र पाल, कैलाश मोहन, तारा चंद, सतबीर सिंह और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें