फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने फिर की डीए जारी करने की मांग

Tue, 23 Sep 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां मंगलवार को नेशनल मजदूर कांफ्रेंस की बैठक में कर्मियों के हित में जनवरी और जुलाई माह के 17 प्रतिशत डीए की किश्त जारी करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांफ्रेंस के प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहा कि बाढ़ के बाद सरकारी ढांचे के पुनर्निर्माण में पूरा अमला लगा हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में कर्मियों और पेंशनरों को डीए जारी करके उन्हें आर्थिक राहत दी जाए। उन्होंने मांग की कि संबंधित आयोग की सिफारिशों पर डीए का प्रतिशत बढ़ाकर कम से कम पचास प्रतिशत किया जाए।

इसके अलावा विभिन्न विभागों के कैजुअल कर्मियों को बकाया वेतन देने, डेलीवेजरों को स्थायी करने, डेलीवेजरों का वेतन बढ़ाने, एसआरओ 64 में संशोधन करने, आरडीडी के डेलीवेजरों को स्थायी करने, छठे वेतन आयोग में एरियर की पांचवीं किश्त जारी करने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राजन बाबू खजूरिया, सुनील, सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र, मदन लाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें