भारतीय जनता पार्टी के लगातार बढ़ते प्रभाव के आगे विपक्षी दलों का झुकाव दिखने लगा है। जम्मू में मुख्य विपक्षी दल के बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मैराथन का आयोजन करेंगे। क्रांति दल संगठन मैराथन का आयोजन करेगा, जिसके मुख्य संरक्षक बलवंत सिंह मनकोटिया हैं जो पैंथर्स पार्टी के राज्य अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एंटी ड्रग्स मैराथन का आयोजन करने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। जबकि मनोकिटया ने इससे सियासी रंग न देकर केवल फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन तक सीमित रखने को बात कही है।
पैंथर्स पार्टी चेयरमैन हर्ष देव सिंह और मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा की नीतियों का खुलकर हमेशा विरोध करते नजर आते हैं। पैंथर्स पार्टी ने केंद्र की ओर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का भी विरोध किया था। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूर्व गठबंधन सरकार के कार्यकाल जम्मू के साथ भेदभाव और रोहिंग्या को शहर से बाहर निकलने के मामले में काफी विरोध किया है।
पैंथर्स के अध्यक्ष और क्रांति दल के मुख्य संरक्षक बलवंत सिंह मनकोटिया पार्टी के बड़े नेताओं में आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मैराथन का आयोजन करना का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट का समर्थन करना है। प्रधानमंत्री पूरे देश है न कि एक दल के इसलिए सभी को उनका जन्मदिन मनाने की आजादी है। उन्होंने ने कहा कि यह केवल संगठन का फैसला इससे पार्टी का कोई लेना देना है।