इनपुट है कि बर्फबारी के चलते पीरपंजाल के रास्ते भी अगले कुछ दिनों में बंद हो जाने से पहले आईएसआई और पाकिस्तानी सेना अधिक से अधिक आतंकियों को दाखिल कराने की कोशिश करेगी। एलओसी पर अगस्त से अब तक लगभग एक हजार बार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं पुंछ में हुई हैं।
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर संदिग्ध हलचल पर सेना की ओर से नजर है। दो दिन पहले उत्तरी कमान के दौरे पर आए सेना प्रमुख ने भी बर्फबारी तथा लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन की चुनौतियों के प्रति जवानों को आगाह किया था।