डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर प्रदेश की शांति को भंग करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। खासकर जब जम्मू कश्मीर में किसी बड़े नेता का दौरा होता है तो वह इस तरह के प्रयास होते हैं।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर प्रदेश की शांति को भंग करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। खासकर जब जम्मू कश्मीर में किसी बड़े नेता का दौरा होता है तो वह इस तरह की साजिश रचते हैं। अभी कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले जम्मू में आतंकी हमला हुआ था।
विज्ञापन
अब अमित शाह के दौरे से पहले उधमपुर में धमाके किए गए। इस तरह की नापाक साजिशें पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर लगातार कर रहे हैं। पाकिस्तान ने हमेशा ही प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास किया है, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पा रहा। सिंह का कहना है कि पाकिस्तान हर तरह से शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है।
एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि जम्मू संभाग में मौजूद पूर्व आतंकियों और उनके परिवारों के साथ मिलकर आतंकी साजिशें रची जा रही हैं। खासकर पूर्व आतंकियों को दोबारा आतंकवाद में शामिल करके उनसे हमले करवाए जाने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
इस पर पिछले 6 महीने से पुलिस की नजर है। इस क्रम में राजोरी और जम्मू में दो माड़्यूल पहले ध्वस्त किए गए थे। अब यह दो माड्यूल और ध्वस्त किए गए हैं। पूर्व आतंकियों पर पुलिस की पूरी नजर है। इसी के चलते हम इनके माड्यूल ध्वस्त कर पा रहे हैं।
उधमपुर में सभी ब्लास्ट के पीछे आतंकी खुबैब
पुलिस का कहना है कि उधमपुर में सलाथिया चौक पर होने वाले धमाके और अब दोमेल चौक और पुराने बस अड्डे पर होने वाले धमाकों के पीछे आतंकी खुबैब का ही हाथ है। तीनों ब्लास्ट इसी ने करवाए हैं। हालांकि धमाके करने के लिए अलग अलग आतंकियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ जोड़ा। एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि आतंकी खुबैब वहां बैठ कर माड्यूल तैयार कर हमले करवा रहा है, जो एक चुनौती जरूर है। इससे निपटने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है।