फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर की लड़ाई में पाकिस्तानी लड़के ने कलाई काटी

Tue, 26 May 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल सुधार केंद्र आरएस पुरा में पाकिस्तानी किशोर इमरान ने कलाई की नस ब्लेड से काट ली। मच्छर मारने के लिए क्वाइल लगाने को लेकर रविवार की रात अन्य किशोरों से हुई लड़ाई के बाद उसने आवेश में आकर ऐसा किया। इससे वहां हड़कंप मच गया। सोमवार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आरएस पुरा के आईपीएस अधिकारी थाना प्रभारी चंदन कोहली का कहना है कि इमरान को अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन


अब उसकी हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार चक्क नियबित तहसील सोलन जिला साहिवाल पाकिस्तान के रहने वाले मोहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल गफूर पिछले आठ माह से आरएस पुरा के  बाल सुधार केंद्र में है। पिछले वर्ष कठुआ के हीरानगर बार्डर से इमरान सीमा पार से भारतीय हद में आ गया था। उस पर सीमा पार करने का आरोप लगा और मामला कोर्ट तक पहुंचा।

कोर्ट ने इमरान को पाकिस्तान भेजने के लिए कहा। तमाम कानूनी औपचारिकताओं के चलते उसे अब तक भेजा नहीं जा सका था। तब से इमरान को बाल केंद्र में रखा गया है। बीती रात इमरान ने साथ रह रहे मनप्रीत व मंजीत के साथ बहस होने के बाद कलाई की नस काट ली। केंद्र के अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि तीनों में क्या कुछ हुआ, इसकी जांच चल रही है। इमरान की हालत स्थिर है। उसे वापस केंद्र में लाया गया है।
विज्ञापन


चमलियाल में हुई थी भेजने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार इमरान को पाकिस्तान भेजने के लिए बरी कर दिया गया है। एक बार उसे चमलियाल में पाक को सौंपने की कोशिश भी की गई, लेकिन पाक ने उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद से लेकर अब तक कानूनी औपचारिकताओं के बीच इमरान की रिहाई फंसी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें