फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भारत ने पाकिस्तान को दिया उसी की भाषा में जवाब, दो सैनिक ढेर, कई चौकिया हुई तबाह

Sun, 24 Dec 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर पाक की ओर से हो रही गोलाबारी का भारतीय जवानों ने उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके पाक के दो सैनिकों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुंछ के शाहपुर और राजोरी के झांगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर गोलीबारी की जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें पाक के दो सैनिक ढेर हो गए।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब एक बजेे फिर पाकिस्तान ने जिले के शाहपुर, कस्बा और कीरनी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागे। गोलाबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

पाक सेना की 648 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने पुंछ जिले के शाहपुर और कस्बा सेक्टर में भारतीय सेना की 3/8 गोरखा रेजीमेंट और 9 राजपूताना राइफल चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। पाक ने 82एमएम, 120 एमएम मोर्टारों से गोले दागे।
विज्ञापन


पाक सेना को करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना की 3/8 गोरखा रेजीमेंट और 9 राजपूताना राइफल ने भी पाक सेना की चौकियों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू कर दी। गौरतलब है कि पाक ने शनिवार को भी राजोरी में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें भारत के एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

आपकों बता दें कि पाक वर्ष 2017 में करीब 800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। सीमा पर पाक की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी को देखते हुए बार्डर पर अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।  A Pakistani soldier neutralised in retaliatory fire by Indian Army in Jhangar sector of Jammu & Kashmir: Sources — ANI (@ANI) December 24, 2017
विज्ञापन

इस साल पाक फायरिंग में 30 की मौत

- फोटो : amar ujala
इस साल अब तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने 780 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते क्षेत्र में 120 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी फायरिंग में 12 नागरिकों समेत कुल 30 लोगों की मौत हुई है। इसमें 14 सेना के जवान और चार बीएसएफ के जवान शहीद हुए हैं।

पुंछ में सीमा के पास रहने वाले लोगों की मांग है कि क्षेत्र में हर घर के लिए एक निजी बंकर बनाया जाए और शाहपुर स्थित साईं मीरा की जियारत के पास एक एंबुलेंस तैनात की जाए, ताकि गोलाबारी में किसी के घायल होने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें