फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोट भलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी की संदिग्ध मौत, सेल में बेहोश मिला शाहिद इमरान

Mon, 05 Oct 2026 10:43 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कोट भलवाल जेल में पाकिस्तानी विचाराधीन कैदी शाहिद इमरान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेल में बेहोश मिले शाहिद के गले पर फंदे के निशान मिले हैं, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका के बीच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल कोट भलवाल में रविवार को पाकिस्तानी विचाराधीन कैदी शाहिद इमरान (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी शाहिद को जेल के सेल में बेहोशी की हालत में पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जेल अधिकारियों के अनुसार शाहिद को अक्तूबर 2024 में जम्मू के मकवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा गया था। उसे कोट भलवाल जेल में रखा था। वह संबंधित मामले में विचाराधीन कैदी था। रविवार को सेल में बेहोश मिलने पर जेल कर्मियों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उसके गले पर फंदे का निशान मिला है। जेल अधिकारियों ने कहा कि शाहिद मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें