सांबा। सीमावर्ती क्षेत्र चक फकीरा में जीरो लाइन पर तारबंदी के निकट मार गिराए गए पाकिस्तानी घुसपैठिए के शव को मंगलवार को बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया गया।
सोमवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा लांघ कर तारबंदी के निकट पहुंच गया था। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने को कहा तो वह नहीं रुका। इस पर जवानों ने गोली चला दी और उसे वहीं ढेर कर दिया। सोमवार को पाकिस्तानी रेंजरों के साथ मिलाप नहीं हो सका तो बीएसएफ ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचा दिया था। मंगलवार सुबह 48 वीं वाहिनी बीएसएफ (बीओपी चक फकीरा) और पाकिस्तानी रेंजर्स (25 विंग सीआर) द्वारा पाक बीओपी चमन खुर्द (फियाज) की जीरो लाइन पर 2.15 बजे के आसपास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के बाद मृत 30 वर्षीय इमरान गांव दरमण, तहसील जफरवाल जिला नारोवाल पाकिस्तान का शव पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया।