फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आईएसआई खलल डालने की रच रही साजिश, पाकिस्तान की ओर से सुरंग निकाली

Tue, 22 Sep 2020 12:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत व जम्मू-कश्मीर में खलल डालने की साजिश रच रही हैं। कभी ड्रोन से हथियार, कभी सुरंग से घुसपैठ, ट्रकों में आतंकियों को ले जाने व हथियार ले जाने के मामले सामने आए। 
विज्ञापन


पहली बार तस्करी के लिए पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगाई गई कांटेदार तार से पाइप के माध्यम से नशीली वस्तुओं की खेप के साथ पिस्टल भारतीय सीमा में भेजने से सुरक्षा बलों और एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है। 

क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार पाइप के जरिये नशीले पदार्थ की खेप के साथ पिस्टल भेजे जाना घातक है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती क्षत्रों में सेना को भी सतर्क किया गया गया है। सेना की क्यूआरटी वाहन गश्त कर रहा है। वहीं बीएसएफ को अति सतर्क कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बीएसएफ के उच्च अधिकारी भी सीमावर्ती चौकियों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। गौरतलब है कि सांबा जिले में तीन स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से सुरंग निकाली गई थी। तीन बार ड्रोन भेजा गया।  
विज्ञापन

दूसरी तरफ पंजाब में भी ड्रोन से हथियार गिराए जा चुके हैं। जैसा की पुलिस डीजीपी गत दिनों सांबा में कह रहे थे कि सांबा से ड्रोन द्वारा हथियार गिराए गए थे। जो कश्मीर से पहुंचने से पहले ही जवाहर टनल के पास पकड़ लिए गए। इस सब को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें