सांबा जिले में सीमावर्ती गांव चक सद्दा में सीमा पार करते पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1500 पाकिस्तानी मुद्रा भी मिली है। वह अपनी पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी खोरके नारोवाल पाकिस्तान बता रहा है।
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब
सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे जीरो लाइन के पास बीएसएफ के जवानों ने कुछ हलचल देखी। इसी बीच पाकिस्तानी क्षेत्र से एक व्यक्ति जीरो लाइन के निकट पहुंचा। वहां से वह तारबंदी के निकट आने लगा।
बीएसएफ के जवानों ने उसे ललकारा लेकिन वह आगे बढ़ता गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। सूत्रों के अनुसार उसे पकड़ कर बीएसएफ की चौकी लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने उसने अपना नाम मोहम्मद इकबाल पुत्र खुर्शीद मोहम्मद निवासी खोरके नारोवाल बताया है। तलाशी के बाद उसकी जेब से 1500 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा मिली है। बताया गया है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अधिक कुछ भी नहीं बता पा रहा है।