सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को सीमा पर तार की बाड़ पार करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया।
शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बीओपी पिपड़ी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की की ओर से एक नागरिक को आते देखा। उन्होंने उसे वहीं रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तार की बाड़ के पास पहुंच गया।
इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान साहानुल्ला (37) पुत्र ख्वाजा निवासी वाजिद वाली डाकखाना चमिंडा थाना फलूदा जिला स्यालकोट पाकिस्तान के रूप में हुई है। उसके पास से पाकिस्तानी 10 रुपये का के नोट भी बरामद हुआ है।
बीएसएफ ने उसे अरनिया पुलिस को सौंप दिया। शुरूआती पूछताछ में उसने इतना ही बताया कि वह गलती से इस ओर आ गया। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।