आईबी पर अब्दुल्लियां क्षेत्र में पकड़े गए एक पाकिस्तानी किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान को सौंप दिया। उप जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद बुधवार दोपहर बाद उसे ऑक्ट्राय पोस्ट पर पाक रेंजर्स को सौंपा गया।
भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार देर शाम उसे पकड़ लिया था। पकड़े गए किशोर की शिनाख्त रिजवान सहानी (15) पुत्र अमीन निवासी चक्क मेहदी खान, काबूला शहर जिला अरफला (पंजाब) के रूप में की गई है।
अब्दुल्लियां बीओपी से दो सौ मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हिरासत में ले लिया।