पुंछ जिले में एलओसी पर कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार को भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से लांस नायक गोविंद सिंह शहीद हो गए। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर जबर्दस्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एलओसी पर भारतीय सेना के गश्ती दल ने एक आतंकी ग्रुप को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा। उन्होंने आंतकी ग्रुप को सरेंडर करने को कहा।
इस पर आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान गोली लगने से गोविंद सिंह घायल हो गए। सेना ने लांस नायक को हेलीकॉप्टर से उधमपुर सैन्य अस्पताल भेजा लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।