फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर गुब्बारे से दी धमकी,PM मोदी के खिलाफ लिखे नारे

Mon, 10 Oct 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बरामद गुब्बारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कठुआ शहर के औद्योगिक क्षेत्र से सटी रामनगर कालोनी में रविवार देर शाम एक प्लाट में गुब्बारे मिले, जिस पर देश विरोधी नारे लिखे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारों को कब्जे में लिया। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


हटली चौकी प्रभारी के अनुसार देर शाम एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उसे उसके घर के साथ खाली पड़े प्लाट में चार गुब्बारे मिले हैं, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। मौके पर आई पुलिस टीम ने जब गुब्बारों को देखा, तो उन पर भारत विरोधी नारे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे।

प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में भी नारे लिखे थे। उन्हाेंने बताया कि कठुआ में गुब्बारे मिलने का यह पहला मामला है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पूर्व सांबा और पंजाब में गुब्बारे मिल चुके हैं, जिनके साथ देश विरोधी नारे लिखे कागज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें