सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव जराई में एक किसान के खेत से पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। उसने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार की मंगलवार दोपहर को किसान सदा आनंद निवासी जराई ने एक पाकिस्तानी गुब्बारा देखा। इस पर एसजीए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था। उसने इसकी सूचना राजपुरा पुलिस चौकी में दी। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और उक्त गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद