फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा के सीमावर्ती गांव से मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अंतरराष्ट्रीय सीमा के साढ़े तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित गांव पलूरा से पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस गुब्बारे को कब्जे में लेकर साथ ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के पलूरा के निकट मंगलवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय निवासी को नीले, सफेद और लाल रंग में चांद के आकार का एक गुब्बारा मिला। इस पर चांद और तारा का चिह्न था। स्थानीय निवासी मनीष चौधरी पुत्र योग राज निवासी पलूरा, राजपुरा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके से गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार गुब्बारा पाकिस्तान की तरफ से आया था, जो नडाला मार्ग के एक ईंट-भट्ठा के पास पड़ा था। उक्त स्थान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें