श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग टूरिस्ट रिसॉर्ट में मुंबई के एक पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मुंबई के ग्रांट रोड निवासी मनहर भाई शाह के पुत्र 66 वर्षीय दीपक शाह सोनमर्ग के एक होटल में बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोनमर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ब्यूरो