फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गुब्बारा और अन्य चीजें बरामद, इलाके में चला तलाशी अभियान

Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सफेद रंग के गुब्बारे पर पीआईए लिखा हुआ है। उसके साथ ही पीले, हरे, नीले एवं सफेद रंग के दो खिलौने थे। पहली बार पुंछ जिला मुख्यालय के पास पाकिस्तानी गुब्बार मिलने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
पुंछ में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव भेरा जलास में बुधवार देर शाम को चीड़ के पेड़ से लटका पाकिस्तानी गुब्बारा और दो खिलौने मिले हैं। लोगों की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे और दो खिलौनों को कब्जे में ले लिया है। उन्हें पुंछ थाने लाया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को गांव भेरा जलास में चीड़ के पेड़ पर कुछ लोगों ने कुछ संदिग्ध वस्तुएं लटकी देखीं। इसके बाद जलास पुलिस चौकी सहित सेना को सूचित किया गया। सेना एवं पुलिस के अधिकारियों ने जांच करने के उपरांत उन्हें पेड़ से उतारा और साथ ले गए।

सफेद रंग के गुब्बारे पर पीआईए लिखा हुआ है। उसके साथ ही पीले, हरे, नीले एवं सफेद रंग के दो खिलौने थे। पहली बार पुंछ जिला मुख्यालय के पास पाकिस्तानी गुब्बार मिलने से लोगों में दहशत है। हालांकि, इससे पूर्व मेंढर उपजिले के मनकोट और बालाकोट में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें