फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकतों में बढ़ोतरी, लोग बोले- सरकार, पीओके वापस लो ताकि हम चैन से जी सकें

Thu, 05 Dec 2019 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गोलाबारी के बाद गांव के लोग और किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों में बढ़ोतरी कर दी है। उसने नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी का क्रम अधिक कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की रेंज पहले से कई गुना बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इसके चलते अब नियंत्रण रेखा से 10-12 किलोमीटर दूर तक पाकिस्तानी सेना के दागे गोले गिरने लगे हैं। इससे पुंथ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दस किलोमीटर से भी दूर स्थित बांडी चेचियां, कंडियारा और नूंनाबांडी जैसे दूर के गांव के लोग और किसान परेशान हो रहे हैं।

यह लोग अब अपनी फसलें समेट कर घर के अंदर पहुंचाने से भी मजबूर हो गए हैं। क्योंकि पाकिस्तानी सेना अचानक ही इन क्षेत्रों में गोलाबारी करने लगती है। इससे एक तरफ उनके घरों और फलदार पेड़ों को नुकसान हो रहा है, वहीं उन्हें अपनी जान बचाने की भी पड़ी हुई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पीओके छीन लिया जाए ताकि हम लोगों से बॉर्डर दूर हो जाए और हम अमन से जी सकें

गांव नूूंना बांडी निवासी किसान खुर्शीद अहमद का परिवार मंगलवार को हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में बाल-बाल बच गया। इसे लेकर खुर्शीद अहमद का कहना है कि हम मंगलवार को भी और बुधवार को भी खेतों में मक्की छीलने का काम कर रहे थे। परिवार की महिलाओं के साथ ही करीब आधा दर्जन रिश्तेदार महिलाएं भी काम कर रही थीं कि तभी 3.45 बजे एक गोला खेतों में आकर गिरा, जो पेड़ के साथ आकर फटा। जब तक कुछ समझ पाते तब तक दूसरा गोला उससे कुछ दूरी पर आ गिरा, जिसके बाद हमने भाग कर जान बचाई। आज गोलाबारी बंद होने के कारण दोबारा मक्की की छिलाई में लगे हैं।

इनका कहना है कि इस गांव में पहले कभी गोले नहीं गिरते थे, लेकिन अब पाकिस्तानी सेना ने रेंज बढ़ा दी है और यहां गोले गिर रहे हैं। हमारे पास जान बचाने के लिए बंकर भी नहीं है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें भी पक्के बंकर दिए जाएं और दूसरा पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उससे पीओके वापस लिया जाए ताकि हम लोगों से बॉर्डर दूर हो जाए और हम अमन से जी सकें।

यह भी पढ़ेंः  कश्मीर के कई रूपः आतंकियों, बरगलाए गए युवाओं और देश के लिए मर मिटने वालों की कहानी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें