फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ के भाषण के दौरान ही पाक ने भारतीय सीमा पर दागे मोर्टार, फायरिंग जारी

Wed, 05 Oct 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पाक की गोलाबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है । सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान और नवाज शरीफ एक ओर भारत को सीमा पर तनाव का दोष दे रहे है वहीं दूसरी ओर पाक सेना के जवान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं ।  
विज्ञापन


बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से अखनूर के पल्लनवाला सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने भारी गोलीबारी की है जिसका भारतीय सेना की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है । पाकिस्तान से हो रही ये फायरिंग अब तक जारी है ।

पाकिस्तान की ओर से इस गोलाबारी के दौरान मोर्टार भी दागे गए हैं । ये गोलाबारी उस दौरान हुई है जिस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाक संसद में सीमा पर तनाव का दोष भारतीय सेना को दे रहे थे । 
विज्ञापन

 

राजौरी में पाक के मोर्टार से घरों को नुकसान

मोर्चा संभाले जवान - फोटो : FILE PHOTO
वहीं दूसरी ओर राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर मोर्टार दागे गए हैं । पाकिस्तान की ओर से दागे गए इन मोर्टार ने रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है । पाकिस्तान की ओर से आज दोपहर हुई इस फायरिंग में सीमांत क्षेत्रों के कई घरों को भी नुकसान हुआ है । 

पाकिस्तान की ओर से ये फायरिंग कलसियां सेक्टर में हुई है । पाकिस्तान की ओर से हो रही इस फायरिंग में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है । पाकिस्तान ने भारत की पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से लगातार 16वीं बार भारतीय सीमा पर सेना की चौकियों पर गोलीबारी की है ।
 
विज्ञापन

नौशेरा में पाकिस्तान की गोलाबारी में पत्रकार घायल

मोेर्टार - फोटो : File Photo
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर में भी भारी गोलाबारी की गई है । पाकिस्तान की ओर से दोपहर 1 से 2 बजे तक सीमा से सटे नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई है ।   Jammu and Kashmir: Local journalist injured in heavy shelling from Pakistan side in Rajouri's Nowshehra area. — ANI (@ANI_news) October 5, 2016
​ इस फायरिंग में एक स्थानीय पत्रकार के घायल होने की खबर है । घायल पत्रकार को अस्पताल में दाखिल कराकर इलाज कराया जा रहा है । भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की इस गोलाबारी का माकूल जवाब दिया गया है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें