फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के खौफ पर भारी पड़ी आस्था, नवरात्र में माता वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे 1.40 लाख लोग

Wed, 05 Oct 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा के चलते भी माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई है । बीते वर्षों के तरह ही इस बार भी माता के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या 1 लाख से ज्यादा ही रही है ।
विज्ञापन


हालांकि वर्ष 2016 के नवरात्र पर्व पर पहले पांच दिन में मां वैष्णों देवी के दर्शन को आने वाले भक्तों की संख्या 1.4 लाख के आंकड़े तक ही पहुंच सकी है। इससे पहले वर्ष 2015 में नवरात्र  के पहले पांच दिनों में 1.6 लाख भक्तों ने प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था।

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक संख्या में यह गिरावट मामूली है तथा इस प्रकार का उतार चढ़ाव अकसर देखने को मिलता रहता है। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन 41733, दुसरे दिन 31457, तिसरे दिन 25856 व चोथे दिन 19771 भक्तों ने दर्शन किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें दिन 17 हजार से ज्यादा लोगों ने किये दर्शन

माता वैंष्णों देवी - फोटो : File Photo
पांचवे नवरात्र के दिन वुधवार देर शाम तक 17 हजार भक्त दर्शन कर चुके थे। जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। कुल मिला कर पहले पांच दिन में 1.4 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2015 के शारदिय नवरात्र के पहले पांच दिन में भक्तों की संख्या 1.6 लाख थी।

आंकड़ों अनुसार पिडले वर्ष के मुकावले बीस हजार भक्तों में कमी हुई है। चुंकि यात्रा में गिरावट छुट्टी का दिन आने पर भी निर्भर करती है तथा विशेषज्ञ इस गिरावट को मामूली बताते हैं। व्यापारियों का भी मानना है कि राज्य के हालात के मद्देनजर उन्हे भक्तों की संख्या में भारी गिरावट का अनुमान था। लेकिन साधारन गिरावट से उनके कामकाज में खासा प्रभाव नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें