फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर फिर हुई पाक की नापाक गोलीबारी, सेना का एक अफसर घायल

Wed, 30 Nov 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगरोटा और सांबा में आतंकियों की नापाक साजिशों के बीच एलओसी पर भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन जारी है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ मेें एलओसी से सटी बकरी पोस्ट पर पाकिस्तानी स्नाइपर्स द्वारा गोलीबारी की गई है। 
विज्ञापन



पाकिस्तान की ओर से पुंछ में सुबह करीब 8 बजे सीजफायर तोड़ते हुए स्नाइपरों द्वारा गोलीबारी की गई है। पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना के जांबाज जवानों द्वारा मुंहतो़ड़ जवाब दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सेना के एक अफसर घायल हुए हैं। 

गौरतलब है कि मंगलवार रात को भी पाकिस्तान द्वारा बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में भी एलओसी से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान की ओर से इस सेक्टर के चारूंदा और सिलिकूट इलाकों में गोले दागे गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गोलाबारी आतंकी घुसपैठियों को कवर फायर देने के लिए की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें