फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से पहले हो सकती है आतंकी घुसपैठ

Sat, 19 Nov 2016 12:25 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकी घुसपैठ होने की आशंका - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आतंकी संगठनों ने बर्फबारी से पहले ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ कराने की साजिश रची है। पिछले 15 दिनों में एलओसी पर जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभागों में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ीं हैं। इस महीने एलओसी और आईबी पर घुसपैठ की दर्जन भर कोशिशों को नाकाम बनाने के साथ ही सुरक्षा बलों ने सात आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन



सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट हैं कि पीओके में लांचिंग पैड पर जगह-जगह आतंकियों के दल घुसपैठ करने की फिराक में हैं। पाकिस्तानी सेना इसमें मदद पहुंचा रही है। घुसपैठ को सफल बनाने के लिए पाक सेना की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में कवर फायर दिया जा रहा है। यही वजह है कि एलओसी और आईबी दोनों ही जगह सीजफायर तोड़ने की घटनाएं बढ़ीं हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बर्फबारी के दौरान घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में घुसपैठ के लिए बर्फ पिघलने तक अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा। बर्फबारी के दौरान गुरेज वैली से घुसपैठ की कोशिशें होती रहीं हैं। लेकिन, यह भी काफी दिक्कतों भरा होता है।
विज्ञापन
Trending Videos

लगातार घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं नाकाम

सीमा पर मुस्तैद हैं जवान - फोटो : File Photo
जम्मू संभाग में राजोरी और पुंछ में सीजफायर उल्लंघन की आड़ में नवंबर में घुसपैठ की कई कोशिशें की गईं। कश्मीर संभाग में भी एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों में आधा दर्जन से अधिक आतंकी मार गिराए गए हैं। इनमें लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकी भी थे।  

घाटी में मच्छेल, नौगाम, केरन और रामपुर सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया। पुंछ के साब्जियां, कृष्णा घाटी, बलनोई, मनकोट व भिंबर तथा राजोरी के नौशेरा से घुसपैठ कराने के लिए पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया।

आईबी पर हीरानगर सेक्टर में भी आधा दर्जन से अधिक बार घुसपैठ की कोशिशों को बीएसएफ ने नाकाम बनाया। इसी सेक्टर में घुसपैठ करा रहे पांच पाक रेंजरों और एक घुसपैठिए को मार गिराया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर में घुसपैठ की छह कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। 
विज्ञापन

काउंटर इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को मजबूत रखने की हिदायत

उत्तरी कमान में पहुंचे थे सेना प्रमुख - फोटो : ADGPI- Indian Army
घुसपैठ की लगातार बढ़ती कोशिशों के बीच सेना ने एलओसी पर काउंटर इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को मजबूत करने की हिदायत दी है। बीते बुधवार को सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने नार्दर्न कमांड मुख्यालय पहुंचकर एलओसी पर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया और माकूल जवाब देने की हिदायत दी।

इससे पहले इसी महीने के शुरूआत में रक्षामंत्री मनोहर परिकर और सेना प्रमुख ने उड़ी सेक्टर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया था। सरकार द्वारा पहले की सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि के देखे जाने के दौरान पूरी सख्ती से निपटने के आदेश दे दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें