अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर गुरुवार रात को भी गोलाबारी जारी रखी। रात करीब साढ़े 11 से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी सेना ने बीके चेक पोस्ट से बीएसएफ की चांदवा और कोठा पोस्ट को निशाना बनाया।
सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान बीते कई दिनों से गोलाबारी कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलाबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।