पाकिस्तान एयर स्ट्राइक के बाद भी नहीं सुधरा। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए राजोरी और पुंछ जिलों में लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार फरवरी 2020 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने अकेले राजोरी और पुंछ जिलों में एलओसी पर 270 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 30 से अधिक बार आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
यही नहीं पाकिस्तानी सेना अधिक दूरी तक मार करने वाली स्नाइपर राइफलों से भी जवानों पर हमले कर रही है। सैन्य चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसका पूरी ताकत के साथ सेना जवाब दे रही है।