कठुआ जिले के क्वारंटीन सेंटर में 47 साल के एक व्यक्ति की मौत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार क्वारंटीन करने के दिशा-निर्देशों (एसओपी) में जल्द संशोधन करेगी।
यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?
पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कठुआ के क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति की मौत के संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से बात की गई है। क्वारंटीन संबंधी दिशा-निर्देशों को तुरंत संशोधित किया जा रहा है, ताकि किसी भी व्यक्ति को जल्द से जल्द घर जाने से बेवजह न रोका जाए।
यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
इस बीच 47 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत मामले में मजिस्ट्रिीयल जांच शुरू हो गई है। एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता ने सोमवार को क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर आश्रितों के बयान रिकॉर्ड किए। उधर, रविवार देर शाम मृतक की मृत्यु के बाद लिए गए कोरोना जांच सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?
इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि 15 जून से कठुआ के एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे व्यक्ति की जांच रिपोर्ट 20 जून को निगेटिव आई थी।
रविवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई और क्वारंटीन सेंटर के अन्य आश्रितों ने आरोप लगाया था कि व्यक्ति बीमार था और क्वारंटीन सेंटर में सुविधाएं भी बदतर थीं। इस पर डीसी कठुआ ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ेंः युद्ध की स्थिति में चीन को चकरघिन्नी बना सकती है आईएनएस वेला, ये हैं खासियतें
मृतक के परिजनों को तीन लाख की राहत राशि जारी
मामले में प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की राशि जारी की है। इसमें से एक-एक लाख रुपये मृतक की पत्नी और दोनों बच्चों को दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रशासन को तत्काल राहत राशि मृतक के परिजनों को दिए जाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को राहत राशि जारी कर दी गई। डीसी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि मजिस्ट्रीयल जांच के बाद कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।