फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर की गोलाबारी

Fri, 14 Jul 2017 10:56 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और चक्का दा बाग सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के पांच बजे अचानक पाक सेना की 648 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने शाहपुर सेक्टर में किरनी, कांइया और मंधार क्षेत्र स्थित भारतीय सेना की नौ राजपूत रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर यूनिवर्सल मशीनगनों और हैवी मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

दोनों ओर से करीब दो घंटे तक चली गोलाबारी सुबह सात बजे थम गई। चक्का दा बाग क्षेत्र में दोपहर करीब 1:20 बजे नियंत्रण रेखा पर तैनात पाक सेना की 24 फ्रंटियर ने भारतीय सेना की 15 मराठालाई रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए अचानक यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ  से गोलाबारी होती रही। गौरतलब है कि पिछले सवा दो महीने से पाक सेना की ओर से लगभग रोज सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें