फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक दंपत्ति की मौत, कई घायल

Sat, 08 Jul 2017 07:36 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से पूंछ जिले की सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जमकर फायरिंग की गई। इसमें भारतीय सेना के जवान व उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनकी तीन पुत्रियां भी घायल हो गई है। अचानक हुई फायरिंग से सीमा के गांवों में रहने वाले लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह 6.30 बजे से पाक सेना ने छोटे व स्वचालित हथियारों तथा मोर्टारों से भारतीय इलाकों की तरफ अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक पाक सेना की इस कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब दिया गया। बताया कि मृतक सेना का जवान मोहम्मद शौकत टेरीटोरियल आर्मी में तैनात थे। जो इन दिनों छुट्टी पर चल रहे थे।

जिस समय पाक सेना की तरफ से मोर्टारों से हमला किया गया वह अपने परिवार के साथ अपने गांव करमारा में थे।  सीमा पर से अचानक फायरिंग होने से उनकी व पत्नी साफिया बी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उनकी पुत्रियां जाइदा कौशर 6 रुवीना कौशर 12 व नाजिया वी समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।  पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार बम के साथ अन्य गांवों में भी फायरिंग की। इसकी जद में खादी, करारा और गुप्लर क्षेत्र आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जून से अब तक 23 बार सीजफायर उल्लंघन

सीजफायर उल्लंघन की घटना - फोटो : फाइल फोटो
प्रवक्ता के मुताबिक जून से अब तक पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम के उल्लंघन की 23 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें पाकिस्तानी बैट का हमला भी शामिल है। इसमें तीन जवानों सहित चार लोग मारे गए जबकि 12 घायल हुए थे। इसके अलावा 29 जून को पाक ने  पुंछ में एलओसी के साथ नागरिक क्षेत्रों पर गोलीबारी करते हुए दो भारतीय सेना के जवान घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें