फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 04 Oct 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu & kashmir
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के आटे क्षेत्र में फिर उल्लंघन किया है। इस पर भारतीय सेना ने चीता, सासुर और नोएल पोस्ट से जवाबी फायर किया। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल जुलाई महीने तक पाकिस्तान ने 1435 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमा और एलओसी पर हुई इन घटनाओं में कुल 52 लोगों की मौत हुई है, जबकि 232 घायल हुए हैं। यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

आरटीआई में बताया गया कि बीते साल यानी 2017 में 860 बार एलओसी पर फायरिंग हुई थी जिसमें 12 आम नागरिकों की मौत हुई थी। साथ ही 15 सैन्यकर्मी और 4 बीएसएफ जवान शहीद हुए थे। साल 2016 में 439 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है जिसमें 13 आम नागरिकों की मौत हुई और सेना और बीएसएफ के कुल 13 जवान शहीद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें