पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के आटे क्षेत्र में फिर उल्लंघन किया है। इस पर भारतीय सेना ने चीता, सासुर और नोएल पोस्ट से जवाबी फायर किया। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल जुलाई महीने तक पाकिस्तान ने 1435 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमा और एलओसी पर हुई इन घटनाओं में कुल 52 लोगों की मौत हुई है, जबकि 232 घायल हुए हैं। यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है।
आरटीआई में बताया गया कि बीते साल यानी 2017 में 860 बार एलओसी पर फायरिंग हुई थी जिसमें 12 आम नागरिकों की मौत हुई थी। साथ ही 15 सैन्यकर्मी और 4 बीएसएफ जवान शहीद हुए थे। साल 2016 में 439 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है जिसमें 13 आम नागरिकों की मौत हुई और सेना और बीएसएफ के कुल 13 जवान शहीद हुए।